मुंबई (दैनिक कर्मभूमि):- बॉलीवुड के लिए यह सप्ताह बहुत ही दुखद रहा है।29 अप्रैल को जहां अभिनेता इरफान खान दुनिया को अलविदा कह गए वहीं आज मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर की कैंसर की वजह से मृत्यु हो गई।
बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गुरुवार सुबह 8.45 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। करीब शाम चार बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया।
बॉलीवुड के लगभग सभी लोगो ने गहरा दुख जताया है।ऋषि कपूर एक प्रसिद्ध अभिनेता तो थे ही साथ ही वो कभी कभी अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए भी मीडिया में बने रहते थे।
उनके बॉलीवुड कैरियर की बात करे तो ऋषि कपूर ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ से बतौर बाल कलाकर बड़े पर्दे पर अपनी फिल्मी पारी का आगाज किया था। इसके बाद वह फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में भी नजर आए। बतौर मुख्य अभिनेता 1973 में आई ‘बॉबी’ उनकी पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट थी। इसके बाद करीब तीन दशक तक उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में की। लैला मजनू, रफू चक्कर, कर्ज, चांदनी, हिना, सागर जैसी कई फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया।
रिपोर्ट :- संतोष शुक्ला
You must be logged in to post a comment.