डीह विकास खण्ड के अंतर्गत परसदेपुर में पद यात्रा का शुभारम्भ

 

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) डीह रायबरेली -अमेठी संसदीय क्षेत्र के विधानसभा सलोन के परसदेपुर में सलोन विधायक की अगुवाई में गांधी संकल्प यात्रा जा सुभारम्भ किया गया यह गांधी संकल्प यात्रा तीन दिन की है 21 ,22 ,व 23 तारीख तक यह यात्रा चलेगी इस यात्रा में सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सामिल रहेंगे आज दिनांक 21 तारीख को यह गांधी संकल्प यात्रा नगर पंचायत परसदेपुर से निकलकर नगर पंचायत परसदेपुर स्थित माता मिढुरिन देवी मंदिर से होकर पूरे पंडित से पदमन पुर बिजौली से होकर आशारसीद पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सभी पदयात्रियों को जलपान कराकर इस पद यात्रा में सलोन विधायक दलबहादुर कोरी ,चेयरमैन विनोद कौशल,ब्लॉक प्रमुख उदय विक्रम सिंह ,पूर्व विधायक गजाधर ,सभ्रांत रस्तोगी ,भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ,युवा मोर्चा मण्डल डीह राजकुमार द्विवेदी ,मंडल अध्यक्ष डीह भोला नाथ तिवारी ,मंडल महामंत्री बिंधादीन मौर्या , सेक्टर प्रभारी मऊ नरेंद्र कुमार पांडेय ,धीरेन्द्र मिश्रा ,आदि सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और डीह थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

हिंदी दैनिक कर्म भूमि
रिपोर्ट श्रवण कुमार रायबरेली