प्रियंक गांधी जी रायबरेली की धरती पर पधारी
उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) रायबरेली – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुंची अपने तय समय से घंटों लेट प्रियंका गांधी दोपहर लगभग 2:00 बजे रायबरेली पहुंची जहां पर बछरावां के चुरुआ हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया उसके बाद प्रियंका गांधी भुएमऊगेस्ट हाउस पहुंची गेस्ट हाउस में कांग्रेश की तीन दिवसीय पाठशाला का आयोजन किया गया जा रहा है ।जिसका उदघाटन प्रियंका गांधी ने किया इस कार्यशाला में प्रियंका गांधी नई कार्यकारिणी के सदस्य भाग ले रहे हैं आज सुबह ही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अपने नई टीम के साथ रायबरेली के हुए मऊ गेस्ट हाउस पहुंचे जहां पर उनकी टीम की क्लास चलेगी प्रियंका गांधी का दौरा कार्यशाला तक सीमित न होकर सियासी मायनों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है इस दौरे में प्रियंका गांधी बीजेपी के पूर्व सांसद स्वर्गीय अशोक सिंह के बेटे मनीष सिंह को पार्टी में शामिल करवा सकती हैं । जोकि अदिति सिंह के चचेरे भाई हैं ।गौरतलब है कि विधायक अदिति सिंह अपनी पिता अखिलेश सिंह के निधन के बाद से लगातार पार्टी लाइन को दरकिनार कर बीजेपी के संपर्क में हैं जिसके बदले में प्रदेश सरकार ने उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी प्रदान की है।
हिंदी दैनिक कर्म भूमि
रिपोर्ट श्रवण कुमार रायबरेली
You must be logged in to post a comment.