उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के कुशल निर्देशन में तपेश कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी सरैंया तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त महेन्द्र सिंह पुत्र पदुम सिंह निवासी अनचहिया पुरवा मजरा हनुवा थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को चोरी किये 14 लेंथ सरिया के साथ गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय हैं कि दिनाँक-26.08.2020 को वादी फूलचन्द्र उपाध्याय निवासी हनुवा थाना मानिकपुर द्वारा सूचना दी गयी कि उसके निर्माणाधीन मकान के बाहर से अभियुक्त (1) महेन्द्र सिंह पुत्र पदुम सिंह निवासी अनचहिया पुरवा मजरा हनुवा थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट (2) वीरपाल पुत्र मुन्नीलाल निवासी गड़रियनपुरवा थाना मानिकपुर (3) राजकुमार पुत्र रामसनेही निवासी कपरिहापुरवा थाना मानिकपुर के द्वारा 15 लेंथ सरिया चोरी कर लिया है, इस सूचना पर थाना मानिकपुर में मु0अ0सं0 108/2020 धारा 379 भादवि0 पंजीकृत किया गया । चौकी प्रभारी सरैंया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत थे कि आज दिनाँक-28.08.2020 को चौकी प्रभारी सरैंया के नेतृत्व में टीम द्वारा अभियुक्त महेन्द्र सिंह पुत्र पदुम सिंह निवासी अनचहिया पुरवा मजरा हनुवा थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को चोरी किये 14 लेंथ सरिया के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।
बरामदगीः-
चोरी किया 14 लेंथ सरिया
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. तपेश कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी सरैंया
2. मुख्य आरक्षी सचिन
3. आरक्षी राघवेन्द्र
4. आरक्षी विवेकानन्द
ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.