पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट का निरीक्षण एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ की गयी समीक्षा गोष्ठी

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटघाम परिक्षेत्र बांदा के. सत्यनारायण द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल की उपस्थिति में पुलिस लाइन चित्रकूट का निरीक्षण किया गया।
(1). सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक महोदय को गार्द ऑफ ऑनर दिया गया।
(2). प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के दौरान कोविड-19 से सम्बन्धित फाइलों को चैक किया गया।
(3). महोदय द्वारा परेड फाइल को चैक किया गया। परेड फाइल में बीट-पुस्तिका निरीक्षण के अंकन हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की प्रसंशा की गयी।
(4). स्वास्थ्य शिविर परीक्षण फाईल का अवलोकन किया गया तथा निर्देशित किया गया कि सभी पुलिस कर्मियों का समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवायें।
(5). जीडी एवं गणना कार्यालय का निरीक्षण किया गया। गणना कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि समस्त पुलिस कर्मियों की डियूटी क्रम बद्ध तरीके से लगायी जाये एवं डियूटी रजिस्टर को समय-समय पर चैक किया जाये। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी पुलिस कर्मी की डियूटी लगातार एक ही जगह न लगायी जाये।
(6). आर्मरी का निरीक्षण कर शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। आर्मोरर से मुठभेड़ के दौरान बरामद न हुये खोखा कारतूस की पूर्ती की प्रक्रिया की जानकारी ली गयी एवं पुराने ग्रेनेड के डिस्पोल हेतु निर्देशित किया गया।
(7). स्टोर कार्यालय में बॉड़ी प्रोटेक्टर, हेलमेट, सेनेटाइजर, मास्क व अन्य सामग्री की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।
(8). कन्ट्रोल रुम के निरीक्षण के दौरान डायल 112 में आने वाली शिकायतों के सम्बन्ध में पूछा गया एवं क्या कार्यावाही की गयी, इसकी जानकारी ली गयी। प्रतिसार निरीक्षक रेडियो को निर्देशित किया गया कि पुरानी बैटरियों का डिस्पोजल समय से कराते रहें।
(9). कोविड केयर हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया। वर्तमान समय में कितने पुलिस कर्मी क्वारनटाइन/होम क्वारनटाइन है, इसकी जानकारी ली गयी एवं रजिस्टर चैक किया गया। पुलिस कर्मियों के तापमान एवं ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन चैक करने हेतु प्रभारी हेल्प डेस्क को निर्देशित किया गया।
(10). निर्माणाधीन सीपीसी कैंटीन का निरीक्षण किया गया।
(11). आवासीय कालोनी का निरीक्षण किया गया एवं जिन पुलिस कर्मियों के आवास के बाहर साफ-सफाई एवं सुन्दर फुलवारी लगाये गयी है, उनको दीपावली में पुरस्कृत करने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट को निर्देशित किया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि अपर पुलिस अधीक्षक से प्रत्येक माह निरीक्षण कराकर आवासित पुलिस कर्मियों में से अच्छी साफ-सफाई रखने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाये।
(12). फायर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी से गाडियों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी एवं फायर कन्ट्रोल रुम का निरीक्षण किया गया।
(13). परिवहन शाखा का निरीक्षण कर परिवहन शाखा में उपलब्ध गाड़ियो के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी एवं उनके रख-रखाव हेतु प्रभारी परिवहन को निर्देश दिये गये।
(14). बाह्य जनपद भेजे जाने वाले सम्मन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी एवं भेजे गया सम्मन के अनुपालन की जानकारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
बाद निरीक्षण महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार में जनपद के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी की गयी। इस गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त थानों में शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार किया जाये तथा उनकी शिकायत को विनम्रतापूर्वक सुना जाये एवं पूर्ण प्रयास किया जाये कि पीड़ित की शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाये जिससे पीडित पूर्ण रुप से संतुष्ट हो जाये। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में चित्रकूट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पुरस्कार घोषित अपराधियों के लिए महोदय द्वारा प्रसंशा व्यक्त की गयी। जनपद में टॉप-10, गैंग तथा सक्रिय अपराधियों की विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये। अभियान चलाकर वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करना सुनिश्चित करें। लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण निष्पक्षरुप से गुणदोष के आधार पर कराया जाये। गैंगेस्टर अपराधियों के विरुद्ध 14(1) गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की जाये। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह अति-उत्तम विवेनाओं का निस्तारण करने पर विवेचक को चयनित कर पुरस्कृत किया जायेगा।
निरीक्षण एवं गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट प्रकाश स्वरुप पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी लाइन्स/मऊ विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी राजापुर इस्तेयाक अहमद, मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतीन्द्रनाथ उमराव, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, पीआरओ वीरेन्द्र त्रिपाठी, स्टेनो कमलेश राव, वाचक शिवबदन सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट