उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर
जौनपुर जिला पंचायत प्रत्याशी पवन तनय मिश्रा अपने नियमों व कानूनों को लागू कराने और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर विख्यात उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने अब महिला सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज (24 सितंबर, 2020) निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यवहार, अपराध, यौन अपराध करने वाले अपराधियों के सरेआम चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएँ। सरकार ने इसका नाम ‘ऑपरेशन दुराचारी’ रखा है।सरकार द्वारा पुरानी सरकारों के सुस्त और लाचर प्रशासन को खत्म करके नई व्यवस्था कायम करने को लेकर यह सख्त कदम मनचलों को कड़ा सबक सिखाने का काम करेगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वालों को महिला पुलिसकर्मियों से दंडित करवाया जाए साथ ही उनका नाम सार्वजनिक किया जाए।महिलाओं या बच्चियों के साथ अपराध करने वाले के बारे में समाज को जानना चाहिए, इसलिए उनके पोस्टर चौराहों-सड़को-दीवारों पर लगाए जाएँ। ताकि उनका समाज से बहिष्कार हो सके। साथ ही सीएम ने ऐसे अपराधियों और दुराचारियों की मदद करने वालों के नाम उजागर करने के भी निर्देश दिए हैं। ऐसा करने से उनके मददगारों में भी बदनामी का डर पैदा होगा।
इससे पहले योगी सरकार सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करने वालों के पोस्टर भी लखनऊ में लगवाए थे। पिछले साल 19 दिसंबर को लखनऊ के कई स्थानों पर उपद्रवियों ने सीएए विरोध के नाम पर हिंसा की थी, जिसमें करोड़ों की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया था। हिंसा में शामिल 57 लोगों के नाम और पते के साथ लखनऊ शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर कुल 100 होर्डिंग्स लगाए गए थे। प्रशासन ने इससे पहले आरोपितों पर 1.55 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाते हुए नोटिस जारी किया है, जिसके तहत 8 अप्रैल तक जुर्माने की रकम को जमा करवाना था। हम सरकार के इस फ़ैसले की सराहना करते हैं औऱ हमें यह पूर्ण विश्वास हैं कि इससे मनचलों में भय व्याप्त होगा औऱ अपराध पर अवश्य ही अंकुश लगेगा , योगी सरकार महिलाओं को लेकर इससे पहले भी 3 तलाक जैसे प्रमुख मुद्दों पर ऐतिहासिक फैसला लेकर उसे लागू कर चुकी हैं
अभिषेक शुक्ला उत्तर प्रदेश सम्पादक
You must be logged in to post a comment.