*राहगीर हो रहे हैं दुर्घटना के शिकार ।*

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि)*कोरांव प्रयागराज-* योगीराज में लाख कवायदें अपनाए जाने के बाद भी आवारा पशुओं के आतंक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है जिससे किसानों की गाढ़ी कमाई बर्बाद होती चली जा रही है। इतना ही नहीं आवारा गो वंशों के बदौलत राहगीरों का सड़कों पर चलना भी टेढी खीर साबित हो रही है और आये दिन राहगीर सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। नगर पंचायत कोरांव सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई चौराहों पर आवारा पशुओं का झुण्ड अपना कब्जा जमाये हुए है। और रात में गो वंशों का झुण्ड किसानों की गाढ़ी कमाई की फसल को चट करने खेतों में पहुंच जाते हैं। इस वक्त यमुनापार के कोरांव ही नहीं अन्य इलाकों में भी आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान नजर आ रहे हैं जो रात की नींद को खराब कर खेतों की रखवाली करने के लिए खेतों पर देखे जा रहे हैं। इसमें से कई पशु तो बीमा धारक भी दिखाई देते हैं किन्तु उनकी निगरानी नहीं की जा रही है।बाजार के चौराहों एवं गांव की खाली जगहों स्कूलों पर आवारा पशु अड्डा बनाए हुए हैं जो कि रात को फसलों को चख जाते हैं और दिन को वह पुनः अपने महभूज जगह पर इकट्ठे हो जाते हैं । इस तरह बताते चलें कि कोरांव के गोबरी कूङी देवघाट बिरहा खजुरी पत्थरताल व बङोखर सहित कई अन्य गांवों में आवारा पशुओं के चलते लोगों की नींद हराम है । इलाकाई किसानों का कहना है कि दिन में कम व रात में यह हजारों की संख्या में आकर फसलों को चख जाते हैं। थोड़ी सी भी आंख लगी तो फसलों को बर्बाद कर देते हैं । रात में जागकर पशुओं की देखरेख करना और दिन में किसानी करना बहुत मुश्किल सा हो गया है किन्तु उनके लिए अभी तक कोई स्थाई बाड़ा का निर्माण नही हुआ है और न ही प्रधान द्वारा इसकी कोई जिम्मेदारी नजर आ रही है और जो भी बाड़े बने हैं उनकी देखरेख ना होने की वजह से आवारा पशु घूम रहे हैं । इलाकाई लोगों की शिकायत है कि बांड़ा में पशुओं को ले जाने पर वहां पर से भगा दिया जाता है जो घूम घूम कर फसलों को नष्ट करने में तुले हुए है । किसानों ने जिलाधिकारी प्रयागराज भानु चन्द्र गोस्वामी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पशु शाला की निगरानी किए जाने के साथ साथ नियुक्त लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। नुकसान हुए किसान धीरेंद्र तिवारी राज नारायण तिवारी कमलेश सिंह भोलानाथ सिंह रामजी सिंह

रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य प्रयागराज उत्तर प्रदेश