अमेठी : राज्यमंत्री सुरेश पासी ने किसानों को लेकर डीएम के साथ बैठक की

उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि)अमेठी : क्षेत्रीय विधायक और सुबे के राज्यमंत्री सुरेश पासी न्यू जगदीशपुर रानीगंज संपर्क मार्ग में रानीगंज कि किसानों को मिल रहे कम मुआवजे को लेकर डीएम के साथ बैठक कलेक्टर सभागार मे बैठक की।बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को मिल रहे मुआबजे मे कमी को लेकर रही उन्होंने कहा किसानो का हित सर्वोपरि है। किसान के देश के अन्नदाता है। जाडा गर्मी बरसात दिन रात मेहनत करके अनाज उत्पादन करते है। और उसी अनाज से पूरे देश का भरण पोषण होता है ऐसे में किसानों की हित के लिए पार्टी और मै सदैव तत्पर हूँ । और रहूँगा । उन्होंने सबंधित सभी अधिकारियों को कर्मचारीयो निर्देशित किया कि किसानों को मिल रहे मुहावरों में आ रही अड़चनों को दूर किया जाए जो भी विसंगतियां हैं उन्हें सुधारा जाए तथा किसान को सरकार के मानक के अनुरूप उचित मुआवजा मिलना सुनिश्चत किया जाए।बताते चलें एनएच 330A जगदीशपुर – अयोध्या राजमार्ग मे रानीगंज बाजार में मिल रहे कम मुआवजे के संबंध में कलेक्ट्रर सभागार गौरीगंज मे रानीगंज बाजार के सम्मनित भू स्वमियो एव व्यापारी को साथ साथ लेकर जिला अधिकारी अमेठी के साथ समीक्षा बैठक की और संबधित आदधिकारियो को समस्याओ को अवगत कराते हुए उसके निराकरण हेतु निर्देशित किया।

रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य अमेठी उत्तर प्रदेश