उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि ) जौनपुर
जलालपुर : स्टार हैण्ड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता के तत्वधान में विकास खण्ड जलालपुर के तुल्लापुर प्राथमिक विद्यालय मैदान में आयोजित स्टार हैण्ड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन एन्टी क्राइम सेल एवं भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नं.65 जलालपुर पवन तनय मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष विकास सिंह , अमन सिंह ,हर्ष अग्रहरि, अक्षय मिश्रा ,देवेश मिश्रा, अमन पांडेय ,सौरभ मिश्रा औऱ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजू यादव ,माधाव यादव ,राकेश यादव औऱ विजय यादव की अध्यक्षता में उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।मुख्य अतिथि पवन तनय मिश्रा का माला, पहनाकर क्रिकेट खिलाड़ियों औऱ कमेटी के पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया राकेश यादव ने बताया खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पवन तनय मिश्रा ने कहा की विकास खण्ड जलालपुर के खिलाड़ियों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है केवल उन्हें तराशने की आवश्यकता है।यदि खिलाड़ियों को तलाश कर सही दिशा में प्रशिक्षण दिया जाए तो जलालपुर के खिलाड़ी अपने प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा और सरकार द्वारा खिलाड़ियों को नौकरिय में भी अच्छा अवसर दिया जा रहा है।खिलाड़ियों के लिए अच्छा अवसर है मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को कहा नियमित रूप से अभ्यास करें तो सफलता जरूर मिलेगी उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया एवं क्रिकेट खेल कर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस मौके पर कमेटी सदस्य राकेश,विश्वकर्मा,मिंटू ,साहिल ,आनंद, अप्पू शर्मा ,वीरप्पन ,वैभव अमन, पोला, सौरभ, सन्दीप, निकेश, सचिन, आदर्श, रोशन ,विधाल, यादवेश, अजीत, मुकेश , राकेश, सनी , कौशल, घनश्याम, जितेंद्र, परमीत , राहुल आदि गणमान्य एवं खिलाड़ी गण उपस्थित थे।मुख्य अतिथि ने बैट औऱ बॉल देकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया औऱ प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए शुभकामना दिया कमेटी के अध्यक्ष ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.