उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बिजनौर।राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन सोमवार को एजाज अली हाल बिजनौर में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सजाकथ हुसैन संचालन जिला प्रभारी मास्टर करणवीर सिंह प्रदेश संयोजक मोहम्मद इमरान ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। कंबल, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कैलीपर्स, वैशाखी, कृत्रिम हाथ पैर आदि उपकरणों का रजिस्ट्रेशन भारी मात्रा में किया गया। जिसका निशुल्क वितरण जनवरी माह की 24 तारीख को किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एमआर पाशा ने दिव्यांगों की विभिन्न समस्याएं सुनी गई। सभी दिव्यांग एजाज अली हाल से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी महोदय बिजनौर को दिया गया। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर पाशा ने कहा की प्रदेश में दिव्यांग आयोग का गठन किया जाए तथा उसका अध्यक्ष दिव्यांग हो। प्रदेश मे हर जिला मुख्यालय पर दिव्यांग भवन बनाया जाए। जिसमें दिव्यांग आराम कर सके तथा उसका संचालन दिव्यांग द्वारा सुनिश्चित किया जाए।
सभी बैंकों में व्हीलचेयर तथा रैम की सुविधा दिव्यांगों को उपलब्ध कराई जाए। जनपद बिजनौर के स्योहारा थाने के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार व रफल सिंह सैनी जो दिव्यांगों के साथ अभद्र व्यवहार गाली गलौज करते हैं। उनको तुरंत स्योहारा थाने से हटाया जाए वरना हमारा संगठन धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल करने पर मजबूर होगा। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत वह निकाय विधानसभा लोकसभा विधान परिषद राज्यसभा के चुनाव में दिव्यांगों का आरक्षण कोटा लागू किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी दिव्यांगों का आरक्षण चार परसेंट से 10 पर्सेंट किया जाए।दिव्यांगों का यूडी आईडी कार्ड प्रदेश परिवहन बस के अलावा अन्य राज्यों की बसों में भी मान्य कराने की अनिवार्य व्यवस्था कराई जाए जाए। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगों की सेवा के लिए रैम बनाया जाए। व प्रदेश के सभी जिलों में दिव्यांगों का उत्पीड़न बंद किया जाए। प्रदेश के सभी नगर पालिका नगर पंचायत महानगर मैं दिव्यांगों की सुविधा के लिए रेम नहीं है। सभी नगर पालिका नगर पंचायत महानगरों में दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैम बनवाया जाए। प्रदेश के विभिन्न थानों क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रैम नहीं है। दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैम बनवाया जाए। प्रदेश में दिव्यांगों की पेंशन ₹500 से बढ़ाकर ₹5000 की जाए। 11 प्रदेश के सभी दिव्यांग जनों के सरकारी आवास बनाए जाएं।प्रदेश के सभी जिला उद्योग केंद्र एवं खादी ग्रामोद्योग पर दिव्यांगों की ऋण आवेदन मंजूर कर बैंकों को भेजे जाएं। प्रदेश के सभी परिवहन चालक परिचालक दिव्यांगों को देखकर बस नहीं रोकते दिव्यांगों को देखकर बस रुकवाई जाए। दिव्यांगों के साथ चालक परिचालक द्वारा की जा रही अभद्रता की जाती है उसको रुकवाया जाए। प्रदेश के सभी शहरी एवं ग्रामीण गरीब दिव्यांगों के प्रधानमंत्री आवास बनवाए जाए तथा डूडा विभाग में प्रचलित योजना का लाभ दिव्यांगों को दिलाया जाए।
प्रदेश के सभी दिव्यांगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को सभी प्रावधानों को अति शीघ्र से लागू किया जाए।
प्रदेश के सभी सार्वजनिक स्थलों बसों ट्रेनों हवाई अड्डों एवं बंदरगाहों आदि में स्वरोजगारी दिव्यांगों का पुलिस व अन्य कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न अभिलंब बंद कराया जाए। उत्पीड़न करने वाले के विरुद्ध जुर्माना सहित दंड का प्रावधान किया जाए ऐसी व्यवस्था तुरंत की जाए।
प्रदेश के सभी महिला उत्पीड़न विधायक के अनुरूप दिव्यांग उत्पीड़न विधेयक बनाया जाए एवं उसमें सभी पदाधिकारी दिव्यांगों ऐसा उसने प्रावधान किया जाए।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आकिल, जिला अध्यक्ष रियासत राजा, प्रचार मंत्री ज्ञानेंद्र तोमर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुल्तान अहमद, जिला प्रभारी महिला मोर्चा हिना आनंद, ऋषि पाल सिंह, ललित कुमार, प्रदीप कुमार, शबाना खातून, सलमा, अमित कुमार, सचिन, ओमपाल, रियासत अली जालू वाले, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ दिव्या सिंह बिजनौर
You must be logged in to post a comment.