भरतकूप सड़क हुई खस्ता बदहाल जिम्मेदारों को बड़े हादसे का इंतजार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट जिला में भले ही दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता हो लेकिन मूलभूत सुविधाओं से आज भी भरतकूप तीर्थ स्थल कोसो दूर नजर आ रहा है। जिसमे भरतकूप मन्दिर प्रांगण से लेकर सड़क तक सुरक्षित नही है । एक तरफ दूर दराज से आये श्रद्धालुओ का जंहा भरतकूप मन्दिर में रुकना किसी शॉप से कम नहीं है । आपको बता दे की मन्दिर प्रांगण में यदि दूरदराज से आए श्रद्धालु ठहर भी जाते हैं तो पता चलता है कि रात में श्रद्धालुओं का सामान आसानी से चोर पार कर दे रहे हैं क्योंकि यहां प्रशासन की तैनाती न होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं वही भरतकूप मंदिर के इर्द-गिर्द अब धीरे-धीरे दुकानदारों का कब्जा होता चला जा रहा है कुछ लोगों का तो कहना है कि रात होते ही मंदिर प्रांगण के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में शराबियों का भी जमावड़ा देखने को मिलता है वहीं यदि दूसरी तरफ हम बात करें सड़क की तो सड़क भरतकूप मंदिर से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग तक इतनी जर्जर हो चुकी है कि थाने से महज कुछ कदम दूर भरतकूप में नाली नव निर्माण होने की वजह से घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है जिसकी वजह से यात्री कभी-कभी जर्जर सड़क पर गिरकर घायल भी हो जाते हैं वही आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है। जबकि भरतकूप मंदिर में मकरसंक्रांति में पांच दिनों का मेला भी लगता है और उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री जी का अक्सर इस रास्ते आना-जाना भी रहता है।व्यापारियों में भी सड़क को लेकर काफी आक्रोश दिख रहा है लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं का हर महीने आना जाना भी रहता है लेकिन नाली न होने के कारण लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क में बह रहा है।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट