उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि)लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के पूरे तिलकराम गांव मे सोमवार को सर्द से ठिठुर रहे जरूरतमंदो को कंबल वितरित किया गया। लगभग ढाई सौ गरीब तबके की महिलाओ को कंबल तथा वस्त्र वितरण कार्यक्रम मे मौजूद लोग भी आयोजन की सराहना करते दिखे। पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजय शुक्ल गुडडू के संयोजन मे कंबल वितरण कार्यक्रम मे वक्ताओं ने सामाजिक सेवा के मिशन को मजबूत बनाए जाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रभाल शुक्ल व संचालन समाजसेवी एवं रिटायर्ड शिक्षक चंद्रमौलि शुक्ल ने किया। समारोह को ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, मासिसं के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर शुक्ल, साकेत मिश्र आदि ने भी संबोधित कर आयोजन की सराहना की। संयोजक अजय शुक्ल गुडडू ने कहा कि जरूरतमंदो की समय पर सेवा ही वास्तविक पुण्य है। इस मौके पर राम अंजोर वर्मा, दुजई वर्मा, रामप्रसाद सरोज, बुधराम, बम्बादीन रजक, ईमामदीन, रंगीला, नौरंगा, बेलाईन आदि रहे।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश भारत
You must be logged in to post a comment.