कालाजी के बाग टांचा में चल रही सप्त दिवसीय गौ कथा के द्वितीय दिवस में

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत टांचा के प्राचीन एवं लोक देवता के बाग के नाम से जाना जाने वाला कालाजी महाराज के बाग में चल रही सप्त दिवसीय गौ कथा के द्वित्तिय दिन में (गौ क्रांतिकारी नित्या किशोरी गौ किंकरी जी) ने गौ माता की महिमा को बताते हुए भारत में हो रही गौमाता की दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए लोगों को गौ सेवा के लिए प्रेरित किया।किशोरी जी ने बताया कि जिस भारत देश मे राम कृष्ण गौ माता के लिए आए थे।विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार आज उसी राम कृष्ण की इस पावन धरा पर 130 करोड़ हिंदुओ के होते हुए गौमाता को काटा जा रहा है।अहिंसा की भूमि पर हिंसा का तांडव मच रहा है परिस्थितियां प्रलय काली बनी जा रही है।जिस देश मे दूध और दही की नदियां बहा करती थी।आज उस भूमि पर गौ रक्त की नदियां बहाई जा रही है।यह हमारे देश का कितना बड़ा दुर्भाग्य हे।जिस देश में गौ माता जी तड़प तड़प कर हमारी आंखों के सामने मर जाती है और हम नपुसंक बनकर इन सब को देख रहे हैं।भारत सरकार को चेतावनी देते हुए देवी जी ने अपने मंच से कहा कि राम मंदिर भले इस देश में बन जाएगा बड़ी खुशी की बात है।

लेकिन असल में राम राज्य की स्थापना उसी दिन होगी जिस दिन इस देश से गौ हत्या का कलंक मिट जाएगा और गौमाता को राष्ट्र माता का सम्मान प्राप्त हो जाएगा।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद