दैनिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर–मेडिकल कॉलेज में 236 स्वास्थ्यकर्मियों का किया गया टीकाकरण
शाहजहांपुर। पं. राम प्रसाद बिस्मिल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में कोविड 19 टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन 245 में से 236 स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण कराया गया। पं. राम प्रसाद बिस्मिल चिकित्सालय में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ शुरू किए गए कोविड 19 टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को सर्वप्रथम टीके की पहली खुराक सी.एम.एस. डॉ. ए.यू. सिन्हा व प्राचार्य डॉ. अभय कुमार सिन्हा ने लगवाई उनके उपरांत उप प्राचार्य डॉ. नीरा को टीका लगने के पश्चात् अन्य संकाय सदस्यो एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। पं. राम प्रसाद बिस्मिल चिकित्सालय टीकाकरण अभियान सह आचार्य डॉ. जे.पी. सिंह एवं सी.एम.एस. डॉ ए.यू. सिन्हा के निर्देशन में सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है। आज 245 में से 236 स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण कराया।
ब्यूरो रिपोर्ट -विजय सिंह शाहजहांपुर
You must be logged in to post a comment.