उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट,,20 फरवरी.यातायात विभाग द्वारा आज संत थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल कर्वी मैं यातायात यातायात मांह का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल मौजूद रहे । कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने यातायात जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को और पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जिसमें डिप्टी सीएमओ डॉक्टर इम्तियाज खान यातायात उपनिरीक्षक योगेश कुमार यादव कांस्टेबल अजय कुमार यादव नौशाद अली खान चंद्रकांत मिश्रा इसके अलावा समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी केशव शिवहरे , आरटीओ सुरेश कुमार यादव ज्ञान भारती के प्रधानाचार्य छोटेलाल सिंह स्वास्थ्य विभाग की परिचारिका कुमारी कृष्णा 108 एंबुलेंस के पायलट आशीष प्रताप सिंह विनय कुमार संदीप कुमार आमिर अली सन थॉमस स्कूल के वाहन प्रभारी अमरदीप श्रीवास्तव बुद्ध विलास रमन मिश्रा आदि को सम्मानित किया गया । जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि काकी युवा शक्ति जब कोई कार्य ठान लेती है तो उसको अच्छे और बेहतर ढंग से करती है इसीलिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा स्कूल कॉलेजों में आयोजित किए जाते हैं इसके पीछे यह मंशा होती है कि बच्चों के माध्यम से बड़े लोगों तक यातायात की जानकारी पहुंचेगी और अभिभावक अपने बच्चों की बात अवश्य मानेंगे इस मौके पर डीएम ने छात्र छात्राओं से कहा कि सोशल मीडिया से विद्यार्थी दूरी बनाए ताकि अपनी पढ़ाई एकाग्र मन से कर सकें और अच्छे अंक प्राप्त कर अपने लक्ष्य को हासिल कर करें कहा कि जो लोग सोशल मीडिया के चक्कर में पड़ जाते हैं वह अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं वहीं उन्होंने शिक्षकों से भी कहा कि बच्चों को को पढ़ाएं और अच्छी बातें बताएं उन्हें सकारात्मक सोच पैदा करें नैतिक शिक्षा पर जोर देते हुए अच्छे नागरिक बनाएं जब छात्र अच्छे नागरिक बनेंगे तभी देश हमारा खुशहाल बनेगा पॉजिटिव सोच के साथ सभी को आगे बढ़ने के आवाहन किया पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जब कोई सड़क दुर्घटना होती है तो दुर्घटना ग्रस्त लोगों की मदद के लिए बहुत कम व्यक्ति आगे आते हैं क्योंकि उनके मन में तरह-तरह की आशंका होती है जबकि ऐसा नहीं सोचना चाहिए उन्होंने तुलसी कृत रामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख करते हुए परहित सरिस धर्म नहिं भाई पर पीड़ा सम नहीं आई कहकर लोगों से परोपकार की भावना से सेवा करने का आवाहन किया कहा कि यदि आप किसी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति की मदद कर देंगे तो उसकी जान बच सकती है । जन जन तक किसी संदेश को पहुंचाने के लिए बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावी प्रचारक के रूप में भूमिका निभाते हैं हर व्यक्ति की तमन्ना होती है कि उसके घर का कोई सदस्य बाहर जाता है तो वह सकुशल जाएं और सकुशल घर वापस लौट आए इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जीवन अनमोल है अपनी रक्षा स्वयं करें और दूसरे की भी जान बचाए सावधानी हटी दुर्घटना घटी आदि बातें बच्चों को बताकर यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया अपर पुलिस अधीक्षक देश में लोगों को किसी चीज के लिए जगाना पड़ता है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए हर व्यक्ति स्वयं जागरूक हो तो कोई अभियान सफल हो सकता है जिस प्रकार को रोना की जंग हमने जीत ली है इसी तरह हमें सड़क दुर्घटनाओं से भी बचने के लिए स्वयं जागरूक होना पड़ेगा सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडे ने कहा कि काठी हर व्यक्ति को चिंता है कि कोई व्यक्ति कहीं गया है तो वह सब पर लौटेगा या नहीं जब भी कोई जाता है तो यह जरूर कहता है कि भैया जब पहुंच जाना तो फोन कर देना इसके पीछे यही रहता है कि अमुक व्यक्ति सकुशल पहुंच गया या नहीं एआरटीओ सुरेश चंद यादव ने मुख्य अतिथि सहित सभी अधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया और यातायात जागरूकता कार्यक्रम में जितने भी अधिकारी कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाने में योगदान किया उनके प्रति आभार जताया कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी केशव शिवहरे ने कहा कि बड़ी चिंता की बात है कि हमें अपनी सुरक्षा के लिए सरकार को जागरूकता अभियान चलाना पड़ रहा है जबकि हम सबकी स्वयं कि जिम्मेदारी होनी चाहिए यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाएं नाम ऐसे कार्यक्रमों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए । इस अभियान को समाचार के माध्यम से जन जन पहचाने के लिए उपस्थित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा लोक निर्माण विभाग के एक्सियन राकेश कुमार यातायात प्रभारी घनश्याम पांडे , और स्कूल के समस्त स्टाफ मौजूद रहे
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद,*चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.