आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा की अध्यक्षता में मंडलीय पेंशन अदालत की जाएगी आयोजित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा की अध्यक्षता में 26 फरवरी 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे आयुक्त कार्यालय में मंडलीय पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी इस पेंशन अदालत में समस्त राजकीय कार्यालयों एवं उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूल से सेवानिवृत्त, मृत कार्मिकों एवं अध्यापकों व उनके आश्रितों के लंबित सेवानिवृत्ति लाभों, दावों से संबंधित वाद पत्र, प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप पर तीन प्रतियों में कार्यालय अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन चित्रकूट धाम मंडल बांदा में पंजीकृत डाक से अथवा व्यक्तिगत रूप से 23 फरवरी 2021 तक प्राप्त कराए जा सकते हैं इस तिथि के उपरांत कोई भी वाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे पत्र प्रत्यावेदन की एक प्रति संबंधित कार्यालयाध्यक्ष को अनिवार्य रूप से प्राप्त कराते हुए प्राप्ति रसीद लेना अपेक्षित है। उन्होंने यह भी सूचित किया है कि वाद का प्रारूप इस कार्यालय के अतिरिक्त कोषागार में भी उपलब्ध है जहां से संपर्क कर निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।पेंशन अदालत में किसी न्यायालय, शासन द्वारा निर्णित तथा न्यायालय में विचाराधीन एवं नीतिगत मामलों से संबंधित वाद पत्रों पर मंडलीय पेंशन अदालत में कोई विचार नहीं किया जाएगा।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट