ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर करे कार्यवाही- डीएम

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अभियोजन एवं कानून व्यवस्था संबंधित बैठक का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांववार शांति व्यवस्था के संबंध में बैठक अवश्य करें आप लोग अपने अपने गांव का भ्रमण करके पिछले चुनाव में जो व्यक्ति प्रभावशाली व अपराधिक प्रवृत्ति का रहा हो उन व्यक्तियों को चिन्हित करके कार्यवाही कराएं इसके अलावा भूमि संबंधी जो छोटे-छोटे विवाद हैं उनका भी समय रहते समाधान कराले अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही करें सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में सभी व्यवस्थाओं को लागू करके अच्छी तरीके से कार्यों का संचालन करें हम लोगों की छोटी सी लापरवाही के कारण कई मामले बहुत गंभीर रूप धारण कर लेते हैं जिससे समस्याएं होती हैं। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में चाहें तो एक भी अवैध कार्य नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग जिला बदर किए गए हैं उन्हें जनपद के बाहर का रास्ता शक्ति से दिखाया जाए अगर वह जनपद में मिले तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। जेष्ठ अभियोजन अधिकारी को निर्देश दिए कि गैंगस्टर व पास्को एक्ट की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि जो शासन के मुख्य बिंदु हैं उन्हें अधिक ध्यान देने की जरूरत है उन बिंदुओं पर तेजी से कार्य कराया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,जिला खनिज अधिकारी तथा थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही कराएं लगातार इसमें शिकायतें प्राप्त हो रही है। करापवंचन पर भी कार्यवाही कराएं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक खाद्य सामग्री के नमूने भरे जाएं कोई समस्या हो तो पुलिस का भी सहयोग लिया जाए औषधि निरीक्षक को निर्देश दिए कि मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की प्रगति बढ़ाएं और कार्यवाही भी कराई जाए।
पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि आप लोगों को बार-बार बैठकों में विभिन्न बिंदुओं की प्रगति पर निर्देश दिए जाते हैं लेकिन प्रगति नहीं हो पा रही है यह स्थिति ठीक नहीं है जिन थाना क्षेत्र में जितने लाइसेंस धारक हैं उनके आपराधिक इतिहास की समीक्षा करके शस्त्र जमा कराए जाने की कार्रवाई कराएं तथा शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कराया जाए आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करें तथा 107/16व गुंडा एक्ट पर भी कार्रवाई करें शासन से निर्देश है कि शत-प्रतिशत शस्त्र जमा कराकर रिपोर्ट दें। अवैध शराब, गांजा के खिलाफ भी अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जी पी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, अपार उप जिलाधिकारी राजबहादुर, उपजिलाधिकारी राजापुर राहुल कश्यप, मऊ नवदीप शुक्ला, मानिकपुर संगम लाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, मऊ सुबोध गौतम, राजापुर राम प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट