पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को दी गयी भावभीनी विदायी-

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। 28 फरवरी को पुलिस लाईन्स सभागार में क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स शीतला प्रसाद पाण्डेय द्वारा प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह उपस्थिति में पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को शॉल एवं माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर भावभीनी विदायी गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा सेवानिवृत हो रहे मुख्य आरक्षी(प्रो) सत्यदेव एवं आरक्षी चालक फरीद को हल्का नास्ता करवा कर मुंह मीठा करवाया गया । सेवानिवृत हुये दोनों कर्मचारियों को कहा गया कि घर जाकर स्वास्थय का ध्यान रखें रहें एवं निरन्तर व्यायाम करते रहें ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट