उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर।जनपद जौनपुर ब्लॉक करंजाकला आरोग्य स्वास्थ्य उपकेन्द्र पदुमपुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय से महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह व बबिता द्वारा महिला सुरक्षा सम्मान, स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चौपाल लगाया गया, जिसमें आगनबाड़ी, आशा, कार्यकत्री उपस्थित हुई साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लिंग भेद भाव, कन्या भ्रूण हत्या, मानव तस्करी एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में दी गयी।
जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह व बबिता ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे महिला अपने पर निर्भर बना सकती है। नारी सुरक्षा हेतु यूपी 112, 108, 102, 1090, 181, 1076 हेल्पलाईन नम्बरों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। उन्होंने बताया कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ रही है अगर महिलाएं आत्म विश्वास विकसित करे तो महिलाएं हर क्षेत्र में सफल और सशक्त होगी।
नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.