गांव गरीब के विकास के लिए धरातल पर किया जाएगा कार्य शंकर यादव

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) पहाड़ी चित्रकूट ग्राम पंचायत प्रधान पद के चुनाव में समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार शंकर प्रसाद यादव अपने जन्म स्थली अरछा बरेठी से चुनाव मैदान में होंगे। शंकर प्रसाद यादव गांव के सभी बुजुर्गों महिलाओं युवाओं से मिलकर गांव के विकास पर चर्चा किया तथा सुझाव लेते हुए कहा कि गांव में शिक्षा सड़क स्वास्थ्य सफाई बेरोजगारी दूर करने में विशेष जोर रहेगा।युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रयास करके उपस्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए कार्य किया जाएगा। वही कहा कि गरीबों को वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन के लाभार्थियों का ऑनलाइन कराकर गरीबों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा। बदहाल सड़क नाली सीसी रोड को प्राथमिकता से बनवाया जाएगा। गांव में चौमुखी विकास की प्राथमिकता रहेगी पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए धरातल पर कार्य किए जाएंगे।छूटे हुए पात्र गरीबों को प्रधानमंत्री आवास स्वच्छ शौचालय दिलाने हेतु पहल करके पात्रता सूची में नाम दर्ज कराकर योजना का लाभ दिलाया जाएगा। कहा कि ग्राम पंचायत में बड़े विकास कार्यों को सांसद निधि विधायक ने एवं शासन स्तर के अधिकारियों से मिलकर कार्य योजना में शामिल कराते हुए विकास कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। युवाओं को शिक्षा से जोड़ते हुए रोजगार दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।गांव के विकास के लिए संकल्पित हैं वोट रूपी आशीर्वाद मिला तो गांव के प्रमुख रूप से बिंदुओं पर कार्य किया जाएगा।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट