श्री शिव भजन लाल जनहित इंटर कॉलेज रायपुर मझिगवां में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) श्री शिव भजन लाल जनहित इंटर कॉलेज रायपुर मझिगवां सरेनी रायबरेली में संचालित *राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई* के बैनर तले *स्वास्थ्य विभाग के किशोर स्वास्थ्य मंच के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम पोस्टर प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया*| कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए बेहतर ढंग से प्रतिभाग किया| प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया| स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयी डॉ नम्रता मिश्रा द्वारा छात्र -छात्राए स्वास्थ्य को कैसे मेंटेन रखें इस बारे में बताया गया| राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी गोविंद शुक्ला ने नारी के महत्व को बताते हुए कहा कि *यस्य नार्यस्तु पूज्ययन्ते रमन्ते तत्र देवता:* अर्थात जहां नारियों की पूजा होती है वहीं पर देवता निवास करते हैं| *विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय शंकर शुक्ला ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होलकर, मदर टेरेसा, इला भट्ट, महादेवी वर्मा, राजकुमारी अमृत कौर, अरुणा आसफ अली, सुचेता कृपलानी और कस्तूरबा गांधी आदि जैसी कुछ प्रसिद्ध महिलाओं ने अपने मन-वचन व कर्म से सारे जग-संसार में अपना नाम रोशन किया है। कस्तूरबा गांधी ने महात्मा गांधी का बायां हाथ बनकर उनके कंधे से कंधा मिलाकर देश को आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है*। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी के चिकित्सक डॉ नम्रता मिश्रा डॉक्टर ममता यादव डॉ चंदन डॉक्टर इंद्र मोहन सिंह दिनेश कुमार पांडे एवं विद्यालय के अध्यापक श्री सुभाष बाजपेई अतुल त्रिपाठी वरिष्ठ लिपिक श्री बैकुंठ त्रिपाठी सहित समस्त विद्यालय परिवार एकत्रित रहा|

संवाददाता-श्रवण कुमार रायबरेली