उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सहभागिता से बुंदेलखंड की आम जनता के हितार्थ व विधिक सशक्तिकरण हेतु बृहद विधिक सेवा साक्षरता शिविर का आयोजन जगत गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति संजय यादव वरिष्ठ न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय/ कार्यपालक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव वरिष्ठ न्यायाधीश मध्य प्रदेश/ उच्च न्यायालय कार्यपालक अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के द्वारा सदस्य सचिव मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण गिरिवाला सिंह, सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार , जनपद न्यायाधीश सतना मध्य प्रदेश राजेंद्र प्रसाद शर्मा, जनपद न्यायाधीश जनपद चित्रकूट रविंद्र नाथ दूबे,जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति योगेश चंद्र दुबे तथा आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा दिनेश कुमार सिंह की उपस्थिति में मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
माननीय न्यायमूर्ति संजय यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने चौपाई के माध्यम से कहा है कि मुखिया को उसी तरह होना चाहिए जिस तरह शरीर के विभिन्न अंग होते हैं उसी प्रकार न्याय विभाग व प्रशासन विभाग मिलकर जनपद के गरीब दिव्यांग निर्धन व्यक्तियों की मदद करें और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे विभाग अपने विभागीय योजनाओं को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लोगों को लाभान्वित कराएं उन्होंने कहा कि निर्बल निरक्षर को हम लोग सफल संपन्न बनाएंगे तो जो यह आज उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यक्रम किया गया है लोगों को लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के सभी न्यायिक अधिकारियों द्वारा आम जनमानस के हित में कार्य करके शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है कहा कि सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय की मनसा से ही कार्य करें तभी हम लोग जनहित का कार्य कर सकते हैं।
माननीय न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने इस धरती पर साढ़े 11 वर्ष बिताए हैं उनके वनवास काल के समय के जो लोग यहां पर निवास कर रहे हैं उन्हें हम लोग प्रयास करके अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाएं कहा कि परहित सरिस धर्म नहिं भाई कहीं न कहीं इसमें न्याय तथा प्रशासन विभाग के लोग समाज के सबसे कमजोर तबके के लोगों को न्याय दिलाएं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्य है कमजोर वर्ग के लोगों को कल्याण कराना तथा जो नीचे तबके के लोग हैं उन्हें लाभ हो यह कार्य बहुउद्देशीय है आज मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के संयुक्त प्रयास से यह चाहा गया है कि जो भी अधिकारी हैं आम जनमानस को लाभ पहुंचाएं सहयोग की भावना से एक अच्छे उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं मैं इस विद्यालय के परिवार व सभी न्यायिक अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं।
सदस्य सचिव मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री गिरिबाला सिंह ने कहा कि चित्रकूट के घाट में भई संतन की भीर आज वास्तव में इस कार्यक्रम के माध्यम से लग रहा है कि शासन प्रशासन व हम सबका दायित्व है कि जो गरीब व्यक्ति परेशान है तो उसे कैसे लाभ दिलाया जाए जब तक हम प्रत्येक व्यक्ति को लाभ न पहुंचाएंगे तो हम लोग सफल नहीं हो सकते हैं आप लोग अधिक से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं मेरी यही सभी से अपील है।
जनपद न्यायाधीश चित्रकूट रविंद्र नाथ दूबे ने कहा कि मैं भगवान श्री राम की तपोस्थली में आप सब का हार्दिक अभिनंदन व स्वागत करता हूं माननीय न्यायमूर्ति इलाहाबाद का कार्यकाल सदैव सराहनीय रहा है तथा माननीय न्यायमूर्ति मध्य प्रदेश का मुझे आज सेवा करने का अवसर मिला बुंदेलखंड के लोग संवैधानिक कार्यों से अनभिज्ञ हैं हम उन्हें प्रेरित करके विभिन्न कानूनों की जानकारी दें जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है हमारा प्रयास है कि सुदूर क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शासन की नीतियों व कानून पहुंचे।
जनपद न्यायाधीश सतना मध्य प्रदेश राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना की ओर से मैं सभी को बधाई देता हूं समाज में जो शोषित पीड़ित व्यक्ति हैं उन्हें कैसे लाभ दिया जाए इस उद्देश्य से राज्य विधिक व साक्षरता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और इसके साथ ही साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लोगों को कैसे लाभ मिले यह भी प्रयास किया जा रहा है नारियों का सम्मान करना चाहिए वंचित शोषित व्यक्तियों के लिए हम सभी लोग तत्पर होकर सभी योजनाओं का लाभ दिलाएं।
जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश चंद्र दुबे ने कहा कि आज इस विश्वविद्यालय के लिए विशिष्ट प्रकार से सौभाग्य प्राप्त हुआ है मैं समझता हूं कि इस तरह का कभी सौभाग्य नहीं बन पाया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विधिक साक्षरता के अलावा जनपद के न्याय विभाग द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम में मैं उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के माननीय न्यायमूर्तियों का इस पावन धरा के सभागार में विश्व विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न साक्षरता शिविर फलीभूत हो रहा है दोनों जनपदों के न्यायाधीशों द्वारा शिविर लगाकर शोषित वंचितों को लाभ दिला रहे हैं जो आज यह माताएं बहने बैठी हैं वह अपने जनपद के न्यायाधीशों का दर्शन नहीं कर पाती है लेकिन आज उन्हें दो-दो माननीय न्याय मूर्तियों के दर्शन हो रहे हैं यह एक अत्यंत हर्ष का विषय है।
आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा दिनेश कुमार सिंह ने कहां की हम बड़े सौभाग्यशाली हैं इस पावन धरती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जो अतिथियों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा उसका अक्षरशः पालन कराया जाएगा इस पावन नगरी में जो यह कार्यक्रम आम जनमानस के लिए लाभान्वित कराने के लिए किया गया है उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा कहा कि यह बुंदेलखंड की धरती उपेक्षित रही है लोग चाहकर के भी पीड़ित लोगों की मदद नहीं कर पाते थे बुंदेलखंड अत्यंत पिछड़ा रहा है लेकिन अब काफी सुधार हुआ है और लोग लाभान्वित हो रहे हैं कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण हो जाने से और विकास होगा डिफेंस कॉरिडोर का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा जिससे भी लोग लाभान्वित होंगे इसके साथ सरकार की मूलभूत सुविधाएं मिले हमारे प्रशासन का यह प्रयास रहता है कहा कि हर घर नल योजना से बुंदेलखंड के हर घर में टोटी के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य 9 हजार करोड़ रुपए से कराया जा रहा है यह कार्य भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है जो वर्ष 2022- 23 तक यह कार्य पूर्ण हो जाएगा कहा कि जनपद न्यायाधीश चित्रकूट के निर्देश पर जिला प्रशासन कार्य कर रहा है प्रशासन की ओर से सभी आए हुए माननीयों का स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन करता हूं।
सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अशोक कुमार ने आए हुए माननीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी शक्ति सुरक्षा व स्वालंबन सम्मान के साथ जो बच्चियां और बहने माताएं किसी न किसी समस्या से परेशान हैं उनके लिए विधिक साक्षरता कार्य कर रहा है आज का यह कार्यक्रम आम जनता के लिए किया गया है जिसमें मुख्य रुप से दिव्यांग जनों के लिए है इसके अलावा अन्य मध्य प्रदेश सतना तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
इसके पूर्व माननीयों ने दिव्यांग विश्वविद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन कर जानकारी की। तथा उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा प्रमाण पत्र वितरण के साथ ही साथ दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल व्हीलचेयर सेंसर छड़ी कान की मशीन यूआईडी कार्ड आदि का भी वितरण किया गया और उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में सारथी कार्यक्रम का बैनर के माध्यम से जिला चित्रकूट में शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर जिला जज निहारिका सिंह ने किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनपदों के जनपद न्यायाधीश, जनपद चित्रकूट तथा सतना के न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य न्यायिक अधिकारी व जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी तथा सतना मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों के लाभार्थी मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.