उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के कुशल निर्देशन में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं होली त्यौहार के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में वीरेन्द्र त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी के मार्गदर्शन में उ0नि0 अजय कुमार यादव चौकी प्रभारी जिलाकारागार तथा उनकी टीम द्वारा जिला बदर के नियमों का उल्लंघन करने पर जिलाबदर अभियुक्त गिरीश पुत्र छेदीलाल निवासी इटरौर भीषमपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। जिलाबदर अभियुक्त द्वारा जिलाधिकारी के जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन करने पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 108/2021 धारा 10 यूपी0 गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.