उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में राजापुर पुलिस ने अपमिश्रित नकली शराब बेचने वाले 04 अभियुक्तों को 202 क्वार्टर नकली शराब 12 लीटर केमिकल व 300 नकली रेपर 21 खाली शीशी के साथ गिरफ्तार किया गया। 21 मार्च को थाना राजापुर में सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम खोपा में कुछ लोग मिलावटी शराब पीने से बीमार पड़ गये हैं तथा कुछ लोगों की मृत्यु हो गयी है । इस सूचना प्रभारी निरीक्षक राजापुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तो जानकारी हुयी कि कुछ 20 मार्च की रात्रि में गांव के व्यक्तियों द्वारा गांव के ही त्रिलोक सिंह की किराना की दुकान से रामप्रकाश यादव उर्फ आरपी सिंह के ठेके की शराब खरीद कर पी थी। इस दौरान त्रिलोक सिंह एवं के घर छापेमारी की गयी तथा रामप्रकाश उर्फ आरपी सिंह के घर व शराब के ठेके में छापेमारी की गयी तो अभियुक्तगणों के कब्जे से 4 बण्डल में 202 क्वार्टर अपमिश्रित नकली शराब व 12 लीटर अपमिश्रित द्रव्य/केमिकल व 21 शीशी खाली बरामद होना तथा अभियुक्तगणों द्वारा नकली शराब में अपमिश्रण कर बिक्रय करना जिससे 1. सीताराम पुत्र शिवपाल 2. मुन्ना सिंह पुत्र देवनाथ सिंह 3. दुर्विजय उर्फ दादू सिंह पुत्र 4. सत्यम सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह 5. बबली सिंह पुत्र अनमोल सिंह निवासीगण खोपा थाना राजापुर जनपद चित्रकूट की मृत्यु हो जाना तथा 1. छोटू सिंह पुत्र रामनरेश सिंह2. राममनोहर पुत्र धर्मा उर्फ धर्मपाल निषाद 3. हरीप्रसाद पुत्र रामचन्द्र निवासीगण खोंपा थान राजापुर चित्रकूट 4. शिवनरेश पुत्र भईयालाल 5. बुद्दन पुत्र चुन्नीलाल 6. रामसिंह पुत्र धर्मराज निवासीगण बड़हर का पुरवा मजरा सुरवल थाना राजापुर जनपद चित्रकूट का गम्भीर रुप से बीमार पड़ जाना। उपरोक्त बरामदगी एवं घटना के सम्बन्ध में थाना राजापुर मु0अ0सं0 67/21 धारा 302/328/272/420/467/468/471 भादवि0 व 60(क) आबकारी अधिनियम बनाम 1. त्रिलोक सिंह उर्फ बउवा पुत्र जयचन्द्र सिंह निवासी खोपा थाना राजापुर 2. रामप्रकाश यादव उर्फ आरपी सिंह पुत्र रामकिशन 3. अशोक कुमार पुत्र चुनकूराम 4. चुनवाद य़ादव पुत्र ददुआ निवासीगण साहबतारा मजरा देवारी थाना राजापुर 5. चन्द्रभान पुत्र कामता प्रसाद यादव निवासी बरद्वारा थाना राजापुर 6. रामिलन केवट पुत्र देशराज निवासी सुरवल 7. शिवसेवक सिंह पुत्र रामबालक सिंह निवासी देवारी थाना राजापुर चित्रकूट पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियुक्त अभियुक्त त्रिलोक सिंह, रामप्रकाश यादव उर्फ आरपी सिंह, अशोक कुमार यादव एवं चन्द्रभान को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें रवाना ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.