डीएम ने कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण-दैनिक कर्म भूमि

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्म भूमि) जौनपुर

 

सिरकोनी , जौनपुर : जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विकासखण्ड सिरकोनी के हौज में ट्रामा सेंटर में बने कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आईसीयू  एवं इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बेड, वैक्सीन, ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार को निर्देश दिया कि परिसर को नियमित रूप से सेनीटाइज कराया जाए। सीसीटीवी कैमरा चालू स्थिति में रहे। चिकित्सकों की टीम भी गठित की कर ली जाए।

 

नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला