उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट जिला के विकासखंड कर्वी की ग्राम पंचायत अकबरपुर में शासकीय जमीन पर लगातार कब्जा जारी है।ग्राम पंचायत अकबरपुर में गाटा संख्या 710 व 711 नाली भीटा की आरछित ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। जबकि एक्सप्रेसवे व नेशनल हाईवे के ग्राम सभा के नजदीक है जहां पर करोड़ों रुपए की जमीन जिम्मेदारों से सांठगांठ कर भूमाफिया मालामाल हो रहे हैं लेकिन कार्यवाही की जगह भू माफिया के जिम्मेदार हितैषी बनते नजर आ रहे हैं ऐसा ही मामला विगत कई वर्षों से भरतकूप क्षेत्र के शासकीय जमीनों पर कब्जा करने का लगातार आ रहा है लेकिन जिम्मेदार कार्यवाही की जगह एक दूसरे अधिकारी को कार्यवाही करने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भले ही भू माफियाओं को एंटी भू माफिया के तहत कार्यवाही करने की बात कर रही हो लेकिन जमीनी हकीकत क्या है कर्वी तहसील क्षेत्र अंतर्गत देखने को मिल रहा है जहां जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही की जगह चुप्पी साधे हुए हैं।
एसडीएम का कहना
वही जब एसडीएम से संबंधित ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय भूमि पर कब्जे की जानकारी दी गई तो एसडीएम के द्वारा बिना किसी तरह की बात किए 112 पुलिस हेल्पलाइन लेने की बात कही गई जबकि ऐसे स्थानों पर उच्च अधिकारियों को तत्काल स्वयं कार्यवाही करने के लिए निर्देशित करना चाहिए ताकि ग्राम पंचायतों में हो रहे अवैध कब्जे पर लगाम लग सके
ग्रामीणों का कहना
वहीं यदि हम अकबरपुर के स्थानीय ग्रामीणों से बात करें तो उनका कहना है कि विगत कई वर्षों से हमारे द्वारा शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर अधिकारियों से लिखित शिकायत भी की गई लेकिन कार्यवाही तो नहीं हुई लेकिन भू माफियाओं द्वारा यह जरूर हुआ कि शिकायतकर्ता को अवैध मुकदमे में फंसा दिया गया वही हम सबकी निगाहें जिला अधिकारी पर टिकी हुई है कि आखिर क्या नवागंतुक जिला अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में हो रहे अवैध कब्जे पर शिकंजा कस सकेंगे या फिर लगातार करोड़ों की जमीन पर भू माफिया का कब्जा होता रहेगा और आने वाले समय में भूमाफिया लाखों रुपए की जमीन को अपने हद में कर लेंगे और इसी तरह दूसरे को बेचकर मालामाल होते रहेंगे।
*✍️✍️दैनिक कर्मभूमि समाचार पत्र एवं वेब न्यूज चैनल✍️✍️*
सच आप तक
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
जनपद=चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.