चित्रकूट पुलिस द्वारा विभिन्न ग्रामों में जनचौपाल कर लोगों को जागरूक किया एवं आचार संहिता का पूर्णतः पालन करने हेतु बताया-

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत 15 अप्रेल को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में उपजिलाधिकारी राजापुर एवं  एस0पी0 सोनकर क्षेत्राधिकारी राजापुर की अध्यक्षता में  जयशंकर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर की उपस्थिति में ग्राम रगौली में, अवधेश कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी द्वारा ग्राम गढ़ौली में प्रत्याशियों एवं जनता के लोगों  के साथ चौपाल की गयी । चौपाल के दौरान  सभी प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन करने हेतु बताते हुए मतदाताओं को किसी प्रकार का लोभ-प्रलोभन न देने,  शराब, रुपया आदि का वितरण न करने के बारे में हिदायत दी गयी । मतदान व मतगणना के समय किसी के साथ कोई विवाद, धमकी तथा विजय जुलूस न निकालने हेतु हिदायत दी गयी । बिना किसी भेदभाव एवं स्वतंत्ररूप से वोट डालने एवं पूर्णतः कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए मतदान संपन्न कराने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी । कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क लगाने, हाथों को समय-समय पर सेनेटाइज करने तथा सोशल डिस्टेन्सिंग बनाए रखने हेतु बताया गया ।

 

ब्यूरो रिपोर्ट अश्विनी कुमार श्रीवास्तव जनपद चित्रकूट