अग्निशमन टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों को सेनेटाइज किया

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट के निर्देशन में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुये सीएफओ श्री यतीन्द्रनाथ उमराव के मार्गदर्शन में दिनाँक-21.04.2021 को अग्निशमन की टीमों द्वारा फायर बिग्रेड के माध्यम से आवास एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक महोदय, थाना मऊ परिसर, क्षेत्राधिकारी मऊ कार्यालय एवं बस स्टैँण्ड कर्वी के आसपास स्थानों को सेनेटाइज किया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद*