उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।अपर जिला मजिस्ट्रेट जी पी सिंह ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की अमावस्या का पर्व 11 मई 2021 को पड़ रहा है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने एवं बचाव के उद्देश्य से शासन द्वारा धार्मिक गतिविधियां प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के उक्त निर्देश के अनुपालन हेतु तथा इस जनपद में 500 से अधिक एक्टिव कोरोना केस होने के कारण शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन रात्रि कर्फ्यू लागू होने के दृष्टिगत अमावस्या के अवसर पर जनपद चित्रकूट स्थित सीतापुर रामघाट, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग, भरतकूप एवं अन्य स्थलों से संबंधित धार्मिक गतिविधियां मेला पूर्णतया प्रतिबंधित रहने के संबंध में संत महात्माओं धर्मगुरुओं को सूचित कराने तथा अपने-अपने घरों में ही रह कर पूजा अर्चना करने हेतु श्रद्धालुओं से अपील करने के संबंध में भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी, पर्यटन अधिकारी, चौकी प्रभारी सीतापुर, प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप एवं कर्वी को भी निर्देश दिए जा चुके हैं। उक्त के अनुपालन में 10 मई 2021 से 17 मई 2021 तक की प्रातः 7 बजे तक पूर्णतया कोरोना कर्फ्यू लागू होने तथा वर्तमान में शासन के निर्देशानुसार धार्मिक गतिविधियां भीड़-भाड़ मेला प्रतिबंधित रहेगा।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अपने अपने घरों से ही पूजा अर्चन करें।श्रृद्धालु अमावस्या मेला में कतई न आयें।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.