उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। उत्तर प्रदेश योगी सरकार के लाकडऊन की उड़ रही हैं धज्जियां, शासन प्रशासन के ढुलमुल रवैया से भरतकूप कस्बे में भारी भीड़, ,किसी को ना तो कोरोना वायरस का भय है ना ही प्रशासन का,भरतकूप पुलिस भी नहीं कर पा रही नियंत्रण, कस्बे में ज्यादातर दुकानदार आधा सटर खोल कर कर रहे हैं दुकानदारी दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, वहीं कस्बे में दो पहिया, चार पहिया वाहनों से लोग बेखौफ आ जा रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग टैम्पो व डग्गा से भरकर बाजार करने आ रहे हैं और बाजार में भी हर सामान उन्हें आसानी से मिल रहा है भरतकूप पुलिस और प्रशासन के ढुलमुल रवैया से बाजार मे भारी भीड़ जमा है,कस्बे के संभ्रांत लोगों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से कडा़ई से लाकडऊन का पालन कराने की मांग की है।
*रिपोर्ट* पंकज सिंह राणा
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.