*माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष श्री राजाराम वर्मा का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर

बड़े दुख के साथ सूचित किया जा रहा की माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद अम्बेडकर नगर के *जिला अध्यक्ष श्री राजाराम वर्मा* आज शाम 6:00 बजे लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया ।
माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद अम्बेडकरनगर ने अपना मसीहा, अपना रहनुमा आज खो दिया अम्बेडकरनगर धरती का शिक्षक राजनीति का एक स्वर्णिम इतिहास लिए हुए एक महापुरुष आज हम सबके बीच नहीं रहे, श्री वर्मा का जाना शिक्षा जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है । हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को उनके चाहने वालों को हम सबको ईश्वर इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर