स्थाई लोक अदालत का सदस्य बनने पर सुश्री प्रतिभा शर्मा को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) स्थाई लोक अदालत का सदस्य बनने पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा सुश्री प्रतिभा शर्मा को किया सम्मानित मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में मथुरा की सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री प्रतिभा शर्मा को हाई कोर्ट इलाहाबाद बेंच के द्वारा मथुरा स्थाई अदालत का सदस्य बनाये जाने पर समिति के द्वारा जोशीला स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा यह हमारी टीम के साथ मथुरा साथ मथुरा के लिए गौरव की बात है इससे पहले अनेक पुरस्कारों के साथ समाज सेवा के लिए सुश्री प्रतिभा शर्मा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं सुश्री प्रतिभा शर्मा के द्वारा सामाजिक कार्य करते हुए इस मुकाम पर पहुंचना वाकई काबिले तारीफ है इस अवसर पर प्रतिभा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह हमारे द्वारा हमेशा सभी की मदद करने के साथ कानूनी रूप से मदद की गई कार्यक्रम में प्रवेंद्र बघेल,नरेंद्र दीक्षित, दीपक वर्मा, पूजा वर्मा, दीपेश चौधरी, योगेश जायस व अन्य उपस्थित रहे *फोटो परिचय सुश्री प्रतिभा शर्मा को सम्मानित करते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित पूजा वर्मा व अन्य ।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा