राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
अम्बेडकर नगर।राष्ट्रीय एकता ही राष्ट्र की सुख समृद्धि की मूल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इसका मूलमंत्र है।जो राष्ट्रीयता रूपी वृक्ष की जड़ों में समरसता और जनजागरण रूपी उर्वरकों को डालती है।ये उद्गार गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुल्तानपुर के प्रबन्धक सर्वेन्द्र वीर विक्रम सिंह ने व्यक्त किया।श्री सिंह रासेयो स्वयमसेवियों द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव विषयक गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।
ज्ञातव्य है कि भारतीयता स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अम्बेडकर नगर के तत्वावधान में उक्त कॉलेज के रासेयो स्वयंसेवियों द्वारा जनजागरण रैली और गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस बाबत मुख्य कार्यक्रम टाउन एरिया राजेसुल्तानपुर अंतर्गत टी पी चौराहे पर संजय सिंह के आवास पर आयोजित किया गया।जहाँ मुहल्लेभर के निवासियों का समारोहपूर्वक अभिनंदन करते हुए जनमानस को कानूनी और संवैधानिक अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई।इस बाबत स्वयमसेवी निखिलपाण्डेय,रितेश चन्द्र,श्रेयस यादव,अमन मिश्र,नीरज प्रजापति,गौरी शंकर सिंह,अविनाश सिंह सहित अनेक लोगों ने भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
समारोह को प्रधानाचार्य कप्तान सिंह,पूर्व कार्यकर्माधिकारी राजेश मिश्र,शिक्षक प्रतिनिधि उदयराज मिश्र,कार्यक्रमाधिकारी हरिप्रसाद यादव व श्यामकेतु सिंह ने भी सम्बोधित किया।
रिपोर्ट- विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.