आयुक्त ने कम्पोजिट विद्यालय कसहाई का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रक।आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा दिनेश कुमार सिंह ने कम्पोजिट विद्यालय कसहाई का औचक निरीक्षण कर बूथ संख्या 214, 215 तथा 216 के बूथ लेवल ऑफीसरों से दिव्यांग मतदाता, 80 वर्ष से ऊपर के मतदाता, 18 वर्ष के आयु के कितने लोगों ने, महिला मतदाताओं के कितने फॉर्म 6 भरें है, जिनकी मृत्यु हुई है, तथा जो लड़कियां ससुराल चली गई हैं उनके मतदाता सूची में नाम काटे गए हैं कि नहीं तथा जो नई बहुए शादी होकर आई है उनके कितने आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। आप लोगों ने गरुण ऐप डाउनलोड किया है कि नहीं आज की विस्तृत जानकारी की।आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा ने बूथ लेवल ऑफिसरों को निर्देश दिए कि विशेष अभियान की तिथि को छोड़कर आप लोग घर घर जाकर मतदाता सूची पढ़कर लोगों को सुनाएं और जिनके नाम न हो उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ें उन्होंने कहा कि जिनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर है तथा जो 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं जिन महिलाओं के नाम छूटे हैं तथा जो नई बहूए शादी होकर आई है उनके मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जाए ताकि वह आने वाले समय में मतदान से वंचित न रहे क्योंकि अगर जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं होता है तो वह चुनाव के दौरान समस्या पैदा करते हैं इसको देखते हुए आप लोग विशेष रूचि लेकर इस कार्य को करें किसी को समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ग्राम वासियों से खाद्यान्न वितरण विद्युत व्यवस्था पेंशन आदि के बारे में भी जानकारी की। उन्होंने ग्राम वासियों से यह भी कहा कि आप लोग मतदाता सूची देख ले जिन लोगों के नाम न हो वह अभी इस मतदाता सूची में जोडवा लें, उन्होंने ग्राम के नवयुवकों से कहा कि आप लोग जो भारत निर्वाचन आयोग से वोटर हेल्पलाइन ऐप जारी किया है उसको डाउनलोड करें तथा अपना और अपने परिवार सहित आस-पड़ोस के लोगों के नाम मतदाता सूची में देखें अगर ना हो तो सब का हाल फार्म 6 भरा कर नाम जोड़वाले।

तत्पश्चात आयुक्त ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्षा आठ में पहुंच कर छात्र छात्राओं से पठन-पाठन के बारे में जानकारी की तथा दो तीन बच्चों से पहाड़ा भी सुना जिसमें बच्चों ने पहाड़ा सुनाया प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकों को निर्देश दिए कि जो बच्चा पढ़ने में कमजोर हो उसे आगे बैठा कर अच्छी शिक्षा ग्रहण कराई जाए,उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने अपने घर की साफ सफाई अच्छी तरह से रखें तथा पड़ोस के लोगों को भी सफाई के बारे में जानकारी दें जो आप लोगों को पढ़ने आते समय बड़ा बुजुर्ग मिले तो उसे आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें आशीर्वाद लेने से क्या फायदे होते हैं अगर आप लोग दोनों हाथों से आशीर्वाद लेंगे तो अगले व्यक्ति की आपको ऊर्जा मिलेगी, आपको सभी सुविधाएं शासन से मिल रही है अच्छी पढ़ाई करके आगे बढ़े जो बच्चे स्कूल नहीं आते हैं उन्हें ग्रुप बनाकर स्कूल बुलाएं उन्होंने शिक्षकों से कहा कि जो इस गांव के इन विद्यालयों से पढ़ लिख कर उच्च पदों पर तैनात है उनके नाम मोबाइल नंबर भी विद्यालय में अंकित कराया जाए तथा उन्हें बुलाकर बच्चों के सामने सम्मानित भी किया जाए ताकि बच्चे इससे अच्छी सीख ले। और पढ़ लिख कर आगे बढ़े तथा अच्छे पदों पर जाएं और अपना अपने परिवार जनपद मंडल तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, नायब तहसीलदार करबी रामानंद मिश्रा, कानूनगो गोकुलेश ओझा, सचिव मोहनलाल सिंह, ग्राम प्रधान स्नेह लता सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट