अवैध ब्लास्टिंग से पहाड़ों का सीना हो रहा छलनी, खनिज विभाग व प्रशासन की छत्रछाया में चल रहा खेल

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट भले ही यूपी की सूबे की सरकार बनते ही अवैध खनन की रोकथाम के लिए सख्त निर्देश जारी की हो लेकिन 4 वर्ष बीतने के बाद भी आज तक भरतकूप थाना क्षेत्र के पहाड़ों में अवैध खनन पर अंकुश लगाने में खनिज विभाग व प्रशासन पूरी तरह फ्लॉप रहा है। यहां तक की वर्तमान समय में अधिकांश खदान की लीज अवधि भी समाप्त हो गई है लेकिन खनिज विभाग की और प्रशासन की संलिप्ता होने की वजह से रात दिन रोली कल्याणपुर,भौरा,बजनी,गोंडा क्षेत्र से लगे हुए पहाड़ों में अवैध ब्लास्टिंग के साथ लगातार अवैध खनन जारी है। लेकिन जिम्मेदारों ने कार्यवाही की जगह चुप्पी साध रखी है नजदीकी पहाड़ों के निवासरत लोगों की माने तो बड़े-बड़े ब्लास्टिंग के लिए बोरिंग मशीन मंगा कर होल किए जाते हैं और फिर समय मिलते ही अवैध ब्लास्टिंग का सिलसिला चालू होता है जिसकी वजह से नजदीकी निवासरत लोगों के घरों में बच्चों की रोने की आवाज की किलकारियां सुनने को मिलती हैं ग्रामीणों का कहना है कि हमारे द्वारा अवैध ब्लास्टिंग और अवैध खनन की शिकायत भी जिले के खनिज विभाग से लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन किसी के कान में अवैध खनन व अवैध ब्लास्टिंग को लेकर जू तक नहीं रेंगी। और इसी का नतीजा है कि लगातार क्षेत्र में खनिज माफिया सक्रिय हो रहे हैं और सरकार के राजस्व को लाखों रुपए का चूना लग रहा है यहां तक की उत्तर प्रदेश की सूबे सरकार के सपनों पर भी जिम्मेदार अधिकारियों की संलिप्ता होने की वजह से पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा और सरकार की छवि लगातार धूमिल हो रही है।

जिससे स्पष्ट होता है कि अवैध खनन और अवैध ब्लास्टिंग को लेकर जिले के अधिकारी खनिज माफियो को खुली छूट दे रखी है और यही वजह है कि संबंधित क्षेत्रों में कार्यवाही नहीं हो रही । फिर भी ग्रामीणों की निगाहें आज भी अधिकारियों की आस लगाए बैठी हुई है कि शायद जिले का ऐसा कोई जिम्मेदार अधिकारी होगा जो राष्ट्र हित के लिए कार्य करता होगा और जिले के भरतकूप क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन व अवैध ब्लास्टिंग पर अंकुश लगाएगा।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट