अधिक से अधिक व्यापारी अपने पंजीकरण कराएं

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। वाणिज्य कर विभाग एवं श्रम विभाग द्वारा आज ओम प्लाजा कर्वी के पास कैंप लगाकर व्यापारियों को जागरूक कर व्यापार कर तथा श्रम विभाग में पंजीकरण किया गया। वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत अवस्थी ने कहा कि जीएसटी के पंजीकरण कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पंजीयन जागरूकता एवं श्रम कार्ड शिविर आयोजित कर व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है कि पंजीयन के लिए कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होती है ऑनलाइन ही पंजीयन होता है साथ ही पंजीयन के साथ व्यापारी दुर्घटना बीमा 10 लाख रुपए का लाइफ टाइम बीमा का लाभ भी मिलता है तथा अधिक से अधिक लाभ लेकर जुर्माना पेनाल्टी कार्यवाही से बचकर निडर होकर कारोबार कर सके उन्होंने व्यापारियों से कहा कि किसी के बहकावे में न आकर बैध पंजीयन लेकर अपना व्यापार करें ताकि किसी भी टैक्स विवाद का सामना करके जीएसटी की भारी-भरकम जुर्माने से बचा जा सके कहा कि हमारे विभाग का काम है कि व्यापारियों को बिना किसी बाधा के कारोबार को गति दिलाने का है कहा कि अभी तक जानकारी के अभाव में व्यापारी पंजीयन से बच रहे थे हमारा उद्देश व्यापारियों के हितों का संरक्षण करना तथा उन्हें जीएसटी से आने वाली समस्याओं का सरलीकरण कराना उनको नियमित खरीद-फरोख्त के रिटर्न फाइल कराना है अधिक से अधिक व्यापारी अपने पंजीकरण कराएं तथा जीएसटी नंबर लेकर ही कारोबार करें। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कर्मकारों को पंजीकरण करने के लिए प्रेरित कर कहा कि मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा का आप लोग लाभ लें।मेगा कैंप के दौरान विराट यादव , शिवा, विजय पटेल , पप्पू यादव, साजिद खान, संदीप जयसवाल, पंकज श्रीवास्तव, अमित द्विवेदी ,अंकुर द्विवेदी, मोनू द्विवेदी, अमित यादव, पीयूष गोयल, शिव नाथ त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा अधिवक्ता व व्यापारी मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट