उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बरगढ़ सविता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वरि0उ0नि0 अरविंद कुमार मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त अखिलेश आदिवासी पुत्र मुन्नालाल निवासी कस्बा व थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट को 01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना बरगढ़ में धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.