क्रूरता पूर्वक लादकर काटने के लिये ले जाते हुये 04 गायों को किया बरामद

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में उ0नि0 सुबेदार बिंद थाना राजापुर तथा उनकी टीम द्वारा लूप लाइन चौराहा कस्बा राजापुर के पास से बिना नम्बर के बोलेरो पिकअप में 04 रास गाय क्रूरता पूर्वक लादकर काटने के लिए ले जाते हुए बरामद किय गया। पिकअप मे खोलकर देखा तो उसमें 02 गाय मृत अवस्था में पायी गयी तथा 02 गाय जीवित पायी गयी। मृत गायों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना राजापुर में मुकदमा अपराध संख्या 237/21 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट