पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी रामाश्रय यादव के मार्गदर्शन में उ0नि0 प्रवीण कुमार तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त अवधेश सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी मकरी पहरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को 01 अदद तमंचा व 01 अदद कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना पहाड़ी में धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट