थाना राजापुर पुलिस ने 04 जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरि0उ0नि0 योगेश कुमार तिवारी थाना राजापुर तथा उनकी टीम द्वारा ताश के पत्तों में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये अभियुक्त 1. लवकुश पुत्र रामकुमार 2. मुनेश पुत्र इन्द्रपाल 3. राजेन्द्र पुत्र सूरजभान 4. दीपक पुत्र रामधनी निवासीगण रगौली थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के कब्जे से मालफड़ 1150/- रुपये व 52 अदद ताश के पत्ते जामातलाशी 250/- रुपये बरामद किये गये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजापुर में धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट