उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिवस का आयोजन पेंशनर्स किया गया।जिलाधिकारी ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी पेंशन के प्रकरण लंबित हैं उन पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समय से निस्तारण किया जाए उन्होंने कहा कि कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के 6 माह पूर्व से ही पेंशन के पूरे प्रपत्र पूर्ण कराते हुए संपूर्ण कार्यवाही कर ली जाए ताकि संबंधित कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के दिनांक को देयों का भुगतान कर दिया जाए ताकि कर्मचारी को पेंशन के लिए विभागों का चक्कर न लगाना पड़े उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार से कहा कि पेंशनरों के बारे में विभागाध्यक्ष/ कार्यालयाध्यक्षों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराए जाने के लिए चेक लिस्ट भी उपलब्ध करा दी जाए जिसे समय से पेंशन प्रपत्र को भराकर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित कर सके, उन्होंने कहा कि पेंशनरों का वास्तविक सम्मान तभी होगा जब सभी देयों का भुगतान समय सीमा के अंदर कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने आयोजित पेंशनर्स दिवस में कहा कि जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा चित्रकूट वीरेंद्र कुमार द्विवेदी, सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद पांडेय द्वारा अपनी समस्याएं प्रस्तुत की गई जिसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज जो समस्याएं प्राप्त हुई हैं उन पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी का पेंशनर का प्रपत्र प्राप्त होने के बाद लंबित न रहे तत्काल कार्यवाही की जाए ताकि कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति से पूर्व छोटी-छोटी बातों पर समस्या न हो और कार्य शीघ्र ही निस्तारित हो जाए और संबंधित कर्मचारी परेशान भी न हो इसका आप लोग विशेष ध्यान दें।
वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने जिलाधिकारी सहित समस्त कार्यालयाध्यक्ष कर्मचारियों एवं समस्त पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों सहित अन्य पेंशनरों का अभिवादन करते हुए पेंशन से संबंधित निस्तारण के सुझाव दिए तथा सभी का बैठक में धन्यवाद ज्ञापित भी किया गया।
बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला उद्यान अधिकारी डॉ बलदेव प्रसाद,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्यामसुंदर इकनौरिया, सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह, कोषागार के अशोक कुमार, संदीप श्रीवास्तव, राजेश भारती,योगेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.