तक्षशिला एकेडमी द्वारा जलवायु संरक्षण जन जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अंबेडकर नगर।                         तक्षशिला अकादमी रूट्स अकबरपुर अंबेडकर नगर की प्रधानाचार्या के निर्देशन एवम स्काउट मास्टर बादल विश्वकर्मा के नेतृत्व में कब बुलबुल (छात्र छात्रा) द्वारा जलवायु संरक्षण अभियान के तहत विद्यालय से अध्यापक आदित्य जायसवाल, दीपक मिश्रा, विकास तिवारी एवम अध्यापिका चंद्राप्रभा सिंह, अंजली पांडेय दीपा कश्यप , अंजली पांडेय, कुसुम यादव के साथ पटेल नगर तिराहे तक रैली के माध्यम से पूरे नगर का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक करने का काम गया इसके पश्चात कब बुलबुल द्वारा पटेल नगर तिराहे पर जलवायु संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ और स्वच्छता पर आधारित गीत प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ए0 आर0 टी0 ओ0 अंबेडकर नगर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मुख्यायुक्त उ0 प्र0 भारत स्काउट और गाइड जनपद अंबेडकर नगर श्रीमती डॉ0 तारा वर्मा एवम अतिथि जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ0 प्रियंका तिवारी, डीओसी स्काउट श्री बलिराम राजभर डीटीसी गाइड श्रीमती सत्यवती सहायक जिला सचिव चंद्रपाल वर्मा , सुरेश वर्मा , गौरव गोस्वामी आदि में उपस्थित रहें।                     रिपोर्ट पवन चौरसिया ब्यूरो प्रमुख अयोध्या मंडल