क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना भरतकूप का अर्दली रूम कर लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु विवेचकों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय द्वारा थाना भरतकूप में अर्दली रूम किया गया । क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अर्दली रूम में लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की एवं सम्बन्धित विवेचक से लम्बित रखने का कारण पूछा गया । क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा विवेचकों को गुण-दोष के आधार पर लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।अर्दली रूम में प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता एवं विवेचकगण उपस्थित रहे ।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट