परिक्रमा के दौरान अपने साथियों से बिछड़े वृद्ध श्रद्धालु को सकुशल साथियों से मिलाया

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में चौकी प्रभारी सीतापुर रामवीर सिंह तथा उनके हमराही द्वारा परिक्रमा के दौरान अपने साथियों से विछड़े हुए वृद्ध श्रद्धालु को सकुशल साथियों से मिलाया ।

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 18/12/2021 को सुबह 08 बजे चौकी सीतापुर में विजय प्रताप सिंह पुत्र स्व0 प्रताप सिंह नि0 सिविल लाइन उन्नाव द्वारा सूचना दी गयी कि मै अपने परिवार रिश्तेदार एंव पड़ोस मे रहने वाले किशन रैदास के साथ चित्रकूट दर्शन एंव परिक्रमा हेतु चित्रकूट आये हुए है। परिक्रमा के दौरान साथी किशन रैदास उम्र लगभग 70 वर्ष विछड़ गये है इस सूचना पर तत्काल सूचना पर संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी सीतापुर तथा उनकी टीम द्वारा खोज बीन शुरू की गयी कठिन परिश्रम करते हुए बिछड़े हुए श्रद्धालु को रामघाट से सकुशल बरामद कर साथियो से मिलाया गया । अपने बिछड़े हुए साथी से मिल श्रद्धालुओं ने चित्रकूट पुलिस का धन्यवाद किया गया ।

अपने साथियो से मिल वृद्ध श्रद्धालु के चेहरे पर लौटी मुस्कान ।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट