02 के विरुद्ध गुण्डा तथा 24 के विरुद्ध मिनी गुण्डा एक्ट की गयी कार्यवाही

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चित्रकूट पुलिस द्वारा भोली भाली जनता में भय एवं आतंक व्याप्त कर गुण्डा गर्दी करने वाले 02 अभियुक्तों के विरूद्ध 03 यू0पी0 गुण्डा एक्ट व 24 अभियुक्तों के विरूद्ध 110 जी सीआरपीसी के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।

प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा अभियुक्त (1) राजा गौतम उर्फ दिवाकर पुत्र दिनेश गौतम निवासी नैनी थाना राजापुर जनपद चित्रकूट (2) शैलेन्द्र सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी भदेदू थाना राजापुर जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 03 यू0पी0 गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी । प्रभारी निरीक्षक भरतकूप दुर्गेश कुमार गुप्ता द्वारा अभियुक्त (1) दिलीप मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद (2) रामकुमार वर्मा पुत्र सिपाही लाल निवासीगण चकला पुरवा रसिन थाना भरतकूप (3) बब्बू यादव पुत्र नत्थू यादव निवासी कबरा पुरवा गोड़ा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट के विरुद्ध 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी राजीव कुमार सिंह द्वारा अभियुक्त 1.पवन पुत्र मुकदमा निवासी रानीपुर (2) घनश्याम यादव पुत्र देशराज निवासी भभई (3) हंसराज पुत्र रामलाल निवासी कछारपुरवा (4) गोरेलाल पुत्र धनराज (5) राममूरत पुत्र बाबूलाल (6) बाबू पुत्र छोटा निवासीगण बरूईपुरवा पहरा (7) राजा पुत्र महेन्द्र (8) मोनू पुत्र महेन्द्र निवासीगण तरौहा थाना कोतवाली कर्वी (9) वंशी पुत्र जगन्नाथ (10) जुगेश पुत्र जगन्नाथ निवासीगण रानीपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट के विरुद्ध 110जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवमूरत यादव द्वारा अभियुक्त 1.रितेश पुत्र रामकुमार सोनी कस्बा व थाना बरगढ़ 2. छोटे पुत्र आनन्दी सोनी निवासी कस्बा व थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट के विरुद्ध 110जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ आनन्द कुमार सिंह द्वारा अभियुक्त 1. तपसी उर्फ लालता पुत्र हरीप्रसाद निवासी टिकरा 2. शिवप्रसाद पुत्र पिताम्बर निवासी मटियारा 3. राममिलन पुत्र सूरज पाल 4. मूलचन्द्र पुत्र नत्थू पासी निवासीगण सुरौंधा थाना मऊ जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 110जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा अभियुक्त (1) इरफान (2) गुफरान अली पुत्रगण रज्जब अळी (3) रज्जब अली पुत्र नत्थू (4) शमशाद अली पुत्र शम्मन अली (5) मुस्तफा पुत्र सरदार निवासीगण सुरवल थाना राजापुर जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 110जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट