थाना मऊ पुलिस टीम ने 05 जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ आनन्द कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 मेवालाल मौर्य तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त (1) सोनू पुत्र गुलाब सिंह (2) रामलोटन पुत्र श्रीनाथ (3) सुनील पुत्र बुधआ (4) बीरबहादुर पुत्र हुबलाल (5) रामकुमार पुत्र भइयालाल निवासीगण मटियारा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों पर हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मऊ में मु0अ0सं0 241/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्तों के मालफड़ से 1810/- रूपये, 52 अदद ताश के पत्ते व जामातलाशी से 350/- रूपये बरामद किये गये ।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट