उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम हेतु जिलाबदर, टॉप-10, हिस्ट्रीसीटर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में वरि0उ0नि0 कृपानन्दन शर्मा तथा उनकी टीम द्वारा टॉप-10, जिला बदर अपराधी भोला नाथ दुबे पुत्र राम सजीवन दुबे निवासी टिटिहरा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया। जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन करने पर अभियुक्त थाना भरतकूप में मु0अ0सं0 125/21 धारा 10 यूपी0 गुण्डा एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीमः-वरि0उ0नि0 कृपानन्दन शर्मा थाना कोतवाली कर्वी,आरक्षी इरफान
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.