चित्रकूट पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि )चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।वरि0उ0नि0 योगेश कुमार तिवारी थाना राजापुर तथा उनके हमराही द्वारा मु0अ0सं0 232/21 धारा 342/354क भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त अभय सिंह पुत्र राममोहन सिंह निवासी महोखर थाना जमालपुर जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी अजीत कुमार पाण्डेय तथा उनकी टीम द्वारा मु0अ0स0 190/21 धारा 376/354/504/506 भादवि0 के वांछित अभियुक्त शिवकन्हाई उर्फ भुकरी पुत्र भईयालाल यादव निवासी बक्टा बुजुर्ग थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट