उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा थाना बहिलपुरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखान, बंदीग्रह, थानाध्यक्ष कार्यालय, बैरिक, मैस का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष बहिलपुरवा को साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा अपराध रजिस्टर, ऑर्डर बुक न्यायालय, हिस्ट्रीशीटर, पुरस्कार घोषित रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर आदि का अवलोकन कर थानाध्यक्ष बहिलपुरवा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान थानाध्यक्ष बहिलपुरवा राजोल नागर, पीआरओ प्रदीप कुमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.