*थाना मानिकपुर पुलिस टीम ने 07 जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर गिरेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 बल्देव सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त (1) मनोज कोल पुत्र रमेश (2) रामकिशोर पुत्र चुनके लाल (3) प्रकाश कोल पुत्र कल्लू (4) सोनी कोल पुत्र इन्दल कोल (5) तुलसी कोल पुत्र सुख्खन (6) सुख्खू कोल पुत्र सोखीलाल (7) रामविश्वास कोल पुत्र सोखीलाल निवासीगण ऐलाहा थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों पर हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के मालफड़ से 2210 रूपये, 52 अदद ताश के पत्ते व जामातलाशी से 920 रूपये बरामद किये गये । अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मानिकपुर में धारा 13 जुआ अधिनियम अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट